शेर और चार गाय की hindi kahani

एकता में शक्ति होती है – शेर और चार गाय की कहानी

Hindi Moral Story

आज हम यहाँ एक बहुत ही अच्छी गाय और शेर की कहानी Hindi Moral Story लिख रहे है। ये Hindi Kahani है एक शेर और चार गाय की (four cows and lion story)।

To aaiye shuru karte hai sher aur gaay ki kahani ko.

एक बार की बात है एक जंगल में चार गाय रहते थे। चारों गाय एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। वे चारों गाय एक साथ मिलकर घास चरने जाते थे और बिना किसी से लड़े झगड़े आपस में बाँट कर खाते थे।

उस जंगल में एक शेर भी था जो काफी दिनों से इन चारों गायों के ऊपर नजर बनाए हुआ था। अचानक से एक दिन शेर ने इन चारों गायों पर हमला बोल दिया। चारों गाय दोस्तों ने बिना डरे शेर से मुकाबला किया और अंत में शेर हार मान कर वहां से भाग गया। शेर को पता चल गया कि जब तक ये चारों गाय एक साथ है तब तक वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

कुछ दिन और बीते। आखिरकार एक दिन उन चारों गायों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और वह चारों गाय अलग अलग रहने लगे। अब वह घास चरने के लिए भी अलग अलग ही जाया करते थे। शेर को ये एक बहुत ही अच्छा अवसर मिल गया उन गायों के ऊपर हमला करने का। एक दिन उसने एक गाय को अकेले दूर जंगल में घास चरते हुए देखा और उसने उस पर हमला किया। ये गाय तो अकेली थी और शेर से अकेले नहीं लड़ पाई और शेर ने उसे मार दिया। इसी तरह एक एक करके शेर ने उन चारों गायों को मार दियाऔर खा गया।

तो इस Hindi Kahani से हमने क्या सीखा ? हमने यह सीखा कि एकता में ही शक्ति होती है। अगर वो चारों गाय एक साथ ही रहते और लड़े झगड़े नहीं होते तो वो चारों गाय जिन्दा ही रहते। इसलिए हमें कभी भी अपने दोस्तों से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए।

उम्मीद है ये Beautiful lion and cow story in hindi आपको पसंद आयी होगी। Hindi Moral Story में आकर इस sher aur gaay ki kahani को पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *